{"_id":"5b6b3dbf4f1c1b8d6e8b4ced","slug":"21533754815-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में चले लाठी-डंड़े, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में चले लाठी-डंड़े, दो घायल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव काबड़ौत में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दो युवक घायल हो गए।
गांव काबड़ौत में एक युवती पानी भरने के लिए नल पर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान रास्ते में बैठे चार युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। युवती ने घर जाकर परिजनों को छेड़खानी की बात बताई। जिस पर युवती के परिजनों ने आरोपियों को छेड़खानी करने से टोका। इस बात को लेकर आरोपी पक्ष के आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। उधर पीड़ित पक्ष की ओर से भी कई लोग मौके पर आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडों में पीड़ित पक्ष के दो युवक गंभीर घायल हो गए। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली और घायलों को मेडिकल कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग रास्ते में चारपाई डालकर बैठते हैं और महिलाओं पर आते जाते फब्तियां कसते हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई कराई जा रही है।