{"_id":"5b6b3d844f1c1ba23e8b5e04","slug":"21533754756-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्यित विभाग ने नो घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्यित विभाग ने नो घरों में पकड़ी बिजली चोरी
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम ने नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी
कैराना। विद्युत निगम व विजिलेंस टीम की छापेमारी के दौरान अलग-अलग मोहल्लों से विद्युत कनेक्शन विच्छेदन के बावजूद बिजली का प्रयोग कर रहे नौ उपभोक्ताओं को पकड़ लिया। आरोपियों पर चार लाख से अधिक विभाग का बकाया बताया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बुधवार को उपखंड अधिकारी वंशराज व मुजफ्फरनगर विजिलेंस टीम के कांस्टेबल नीरज कुमार व साहब सिंह ने विद्युत निगम की टीम के साथ नगर में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नदीम, मुमताज निवासीगण शेखबद्धा, कासिम, जफर खां व सलीम निवासीगण मोहल्ला छड़ियान, अफजान निवासी बेगमपुरा, इनाम निवासी आलकलां, शरीफ व आसिफ निवासीगण मोहल्ला अफगानान को एलटी लाइन पर तार डालकर बिजली जलाते हुए पकड़ लिया। जेई रविशंकर ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों पर चार लाख 52 हजार रुपये विभाग का बकाया था। इसके अदा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बावजूद भी चेकिंग में बिजली जलाते हुए पाए गए। मौके से टीम ने केबल जब्त कर लिए हैं। जेई की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।