फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उपाध्याय नयन सागर डिग्री कॉलेज में मिला एमए का फर्जी परीक्षार्थी

उपाध्याय नयन सागर डिग्री कॉलेज में मिला एमए का फर्जी परीक्षार्थी

Tue, 27 Mar 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
उपाध्याय नयन सागर डिग्री कॉलेज में मिला एमए का फर्जी परीक्षार्थी
एमए का फर्जी परीक्षार्थी मिला
विज्ञापन

कैराना (शामली)।
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ की मुख्य परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कॉलेज झिंझाना में एमए प्रथम वर्ष का फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते समय पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया ग.ा

मेरठ विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त समन्वयक एवं विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के प्राचार्य प्रोफेसर डाक्टर चमन लाल ने बताया कि उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कॉलेज झिंझाना में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की मुख्य परीक्षा चल रही है। सोमवार को प्रथम पाली में एमए प्रथम वर्ष में समाजशास्त्र की परीक्षा थी, जिसमें स्वामी कल्याण देव वैदिक कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना के पंजीकृत छात्र कुलदीप सिंह पुत्र राजवीर सिंह के स्थान पर सत्यम पुत्र सुरेंद्र कुमार परीक्षा दे रहा था। निरीक्षण के समय कक्ष निरीक्षक मेहराज अहमद ने उसे पकड़ लिया गया। केंद्र प्रभारी की सूचना पर उड़न दस्ते की टीम में शामिल डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह एवं सदस्य डॉक्टर मोहित मलिक, डाक्टर सन्दीप कुमार तथा डॉक्टर रीनू ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य/केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ थाना झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed