फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधानाध्यापक पर महिला से छेड़छड़ का आरोप

प्रधानाध्यापक पर महिला से छेड़छड़ का आरोप

Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर महिला से छेड़छड़ का आरोप
बाबरी (शामली)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कैंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक पर महिला से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। महिला के पति ने इस मामले में बाबरी थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी महिला के पति ने पुलिस को बताया कि गांव बुटराड़ा निवासी आरिफ कैंडी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में प्रधानाध्यापक है। आरोप है कि वह पद के अनुसार वेतन प्राप्त करने के अलावा 50 प्रतिशत दिव्यांगता होने का लाभ भी लेता है। आरोप है कि नौकरी ज्वाइन करने के दौरान वह दिव्यांग नहीं था। इसकी शिकायत 19 दिसंबर को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह कर जांच कराने की मांग की थी। आरोप है कि उसी की रंजिश के चलते 22 दिसंबर को आरोपी प्रधानाध्यापक आरिफ ने उसके घर पहुंचकर उसकी पत्नी के साथ गालीगलौज और छेड़छाड़ की। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित कर कहा कि अधिकारियों से शिकायत करने का नतीजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा। थाना प्रभारी पंकज गौतम ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर आरोपी प्रधानाध्यापक आरिफ के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, कपड़े फाड़ने और एससी-एसटी एक्त के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव करौंदा हाथी निवासी युवक से उसका जमीन का विवाद चल रहा है, जिसमें दबाव बनाने के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह कभी भी पीड़िता महिला के घर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ प्रधानाध्यापक
विवाहिता की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर में एक जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने के कारण विवाहिता कोमल पत्नी प्रवीण की मौत हो गई थी। विवाहिता के पिता कृपाल सिंह ने आरोपी पति प्रवीण सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पति प्रवीण और एक अन्य आरोपी काला पुत्र जगदीश ने कुछ दिन बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि आरोपी अनुज और छोटू फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को उक्त दोनों आरोपी बुटराड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed