{"_id":"59b58e024f1c1bf17f8b5ab7","slug":"21505070594-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
किशोरी से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में दो सितंबर को लापता हो गई थी। परिजनों की ओर से इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छह सितंबर तीन युवक किशोरी को नगर के झिंझाना रोड पर आरके डिग्री कॉलेज के पास फेंककर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने आपबीती सुनाई थी। किशोरी के अनुसार तीन युवकों ने उसका अपहरण किया और पानीपत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, सीओ सिटी की तफ्तीश के दौरान तीनों आरोपियों के नाम प्रकाश में आ गए थे। सीओ सिटी के अनुसार आरोपी बिलाल उर्फ रिहान पुत्र रोशन तथा नासिक पुत्र वकील और शादाब निवासी झिंझाना है। इसमें पुलिस ने बिलाल और नासिक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी शादाब को पुलिस अभी तलाश कर रही है।