{"_id":"59b197af4f1c1bf57f8b4d12","slug":"21504810927-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप
कैराना (शामली)। घर पर अकेली महिला के साथ तीन आरोपियों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे महिला के दिव्यांग पति पर भी आरोपियों ने हमला किया और फरार हो गए। उधर, एक आरोपी की पत्नी ने भी दिव्यांग के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे उसका पति खेत पर काम करने गया था। घर वह चारपाई पर अकेली लेटी थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवक उसके घर में आए और तमंचों के बल पर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। इसी दौरान महिला का दिव्यांग पति भी मौके पर आ गया तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। मौके पर मोहल्ले वालों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।