{"_id":"59ada1734f1c1b49738b50bc","slug":"21504551283-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र ने युवक के सिर पर किया चाकू से प्रहार, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र ने युवक के सिर पर किया चाकू से प्रहार, घायल
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र ने युवक को चाकू मारा
कैराना। मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुहेब सोमवार सुबह 10 बजे ईदगाह के पास किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पिता-पुत्र ने उसका रास्ता रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। सुहेब के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर चाकू से वार करके उसे घायल कर दिया। सरेआम युवक पर चाकू से हमला होते देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में घायल सुहेब ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने सुहेब का मेडिकल करा कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।
युवक के साथ मारपीट कर दांत तोड़ा
कैराना। मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी सलमान रविवार रात 10 बजे तीतरवाड़ा रोड पर किसी काम से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बाइक खड़ी करने के विवाद पर कुछ युवकों ने सलमान के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसको मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने सलमान का एक दांत भी तोड़ दिया। बाद में हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में पीड़ित सलमान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।