{"_id":"59a0760c4f1c1bc9218b4b7f","slug":"21503688204-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाशों को लोगों ने दौड़ाया, हथियार का बैग छोड़ हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बदमाशों को लोगों ने दौड़ाया, हथियार का बैग छोड़ हुए फरार
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
घर में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घुसे बदमाशों को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच में मुठभेड़ भी हुई। अपने को घिरा हुआ देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। उनके अवैध हथियार भी मोहल्ले के लोगों ने बरामद कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी बिलाहल बृहस्पतिवार को किसी काम के सिलसिले में बाहर गया था। बिलाल के अनुसार रात्रि करीब 10 बजे उसकी पत्नी खलीला खाना बना रही थी। तभी हथियारों से लैस चार बदमाश घर में घुस गए और तमंचों के बल पर महिला और बच्चों को बंधक बनाते हुए लूटपाट का प्रयास किया। महिला के शोर मचाए जाने पर मोहल्ले के लोग वहां पर जमा हो गए। बदमाश अपने को मोहल्ले के लोगों से घिरा देखकर वहां से भागने लगे, लेकिन लोगों ने उनका पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।
अपने को बदमाश घिरा देखकर मोहल्ले के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने उन पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमला किया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच में मुठभेड़ हुई, लेकिन बदमाश अपने को लोगों के बीच फंसता देखकर मौके पर हथियार फेंक कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना के बाद पूरे मामले की छानबीन करते हुए मोहल्ले के लोगों के साथ में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। जिसमें कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मामले के बारे में पूछताछ की। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।