फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आत्महत्या को उकसाने वाली महिला को गिरफ्तार किया

आत्महत्या को उकसाने वाली महिला को गिरफ्तार किया

Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या को उकसाने वाली महिला को गिरफ्तार किया
शामली।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर निवासी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
करीब एक माह पूर्व शांतिनगर निवासी अंकित पर प्रियंका रूहेेला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही थी। उधर अंकित के पिता ऋषिपाल के अनुसार मामला फर्जी था, जिसके चलते महिला उन पर रुपयों का दबाव बना रही थी। नहीं देने पर आत्महत्या करने को उकसा रही थी। ऋषिपाल ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। परिजनों ने प्रियंका और अन्नू, सतीश के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी महिला को मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। उधर, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम के अनुसार पुलिस दोनों अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed