फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झगड़े में महिला के सिर में लगा डंडा, मौत

झगड़े में महिला के सिर में लगा डंडा, मौत

Sat, 18 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में महिला के सिर में लगा डंडा, मौत
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव गुराना में हुए विवाद में डंडा लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुराना निवासी प्रदीप की शादी सहारनपुर जिले के गांव फतेहपुर निवासी सोनिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से मारपीट कर परेशान कर रहे थे। इस सूचना पर उसका पिता मदन सिंह बेटी की ससुराल पहुंचा। वहां बेटी के ससुर सुभाष के न मिलने पर वह उनके पिता अतर सिंह के घर पहुंचे और बेटी को परेशान करने की शिकायत की। बताया गया है कि इसी बीच सुभाष, अपने पुत्र प्रदीप और एक अन्य के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान विवाहिता के पिता मदन के साथ सुभाष ने मारपीट कर दी। इस दौरान बचाव में आई अतर सिंह की पत्नी कमलेश आई तो सिर में अचानक डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतका अतर सिंह की दूसरी पत्नी थी, जो सुभाष की सौतेली मां थी। सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में बचाव करते समय सिर में डंडा लगने से महिला की मौत होना सामने आया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed