फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी

मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी

Sat, 15 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी
बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव मुंढाला निवासी अजीमा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब ढाई साल पहले उसका निकाह अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मनोहरवाली निवासी अनवार पुत्र नासर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अनवार और अन्य ससुराल वाले जाहिद, जाबिर, सुक्खी, शाहजहां, बकरत, जावेद कैसर आदि खुश नहीं थे। वे दहेज में एक लाख रुपये और मारुति कार की मांग करते चले आ रहे हैं। मायके वालों की गरीबी का हवाला देने के बाद भी आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। उसके साथ बुरा बर्ताव जारी रखा। इससे परेशान होकर उसने महिला थाने में पति अनवार, जाहिद, जाबिर, सुक्खी, शाहजहां, बरकत, जावेद, कैसर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 13 जून को बिजनौर से जाते समय पति और तीन साथियों ने मुकदमा वापस न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed