{"_id":"5c72e81ebdec224af715256d","slug":"201551034398-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी से की पूछताछ, रिमांड पर लेने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी से की पूछताछ, रिमांड पर लेने की तैयारी
झिंझाना। ट्रेन लूट में वांछित गांव रामपुरा निवासी मोहनलाल उर्फ गूंगा के पकड़े जाने की सूचना पर दिल्ली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर आरएन सिंह रविवार को पुलिस टीम के साथ झिंझाना थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके यहां 17 जनवरी को बदमाशों ने चलती ट्रेन में हथियारों के बल पर सवारियों को आतंकित कर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट की थी। दिल्ली पुलिस तभी से लुटेरों की तलाश में लगी हुई थी। इससे पहले भी क्राइम ब्रांच की टीम कई बार झिंझाना में उनकी तलाश में दबिश डाल चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को आरोपी की रिमांड लेने के लिए न्यायालय में अपील करेंगे। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।