{"_id":"5c51e53abdec227390331744","slug":"201548870970-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में 74 वाहनों के चालान, 10 हुए सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग अभियान में 74 वाहनों के चालान, 10 हुए सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग अभियान में 74 वाहनों के चालान
शामली। एआरटीओ ने दो स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 74 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दस वाहन सीज हुए। इस दौरान लगभग आठ हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।
बुुधवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने टीम के साथ एसटी तिराहा और औद्योगिक क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में खलबली मची रही। एआरटीओ ने बताया कि दोनों स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान लगभग 74 वाहनों के अधूरे कागजात और हेलमेट आदि न मिलने पर चालान किया गया। दस वाहनों के कागज न मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहन चालकों से मौके पर 8,175 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। एआरटीओ ने बताया कि वाहनों का चेकिंग अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।