{"_id":"5c266789bdec2256bb2517b5","slug":"201546020745-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाडी में ले जाकर बेरहमी से पीटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। बनत स्थित मोहल्ला आजाद नगर निवासी जनेश्वर ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह किवाना में ईंट भट्ठे पर पथेर की मजदूरी करता था। भट्ठा मालिक से गांव के कई लोगों ने 5-6 लाख रुपये लेबर के रूप में ले रखे हैं, जिसे पथेर मजदूरों को पेशगी के तौर पर दे दिए थे। मगर, पथेर मजदूर भट्ठे पर मजदूरी करने नहीं गए थे। 22 दिसंबर की शाम को वह कैराना में टैक्सी स्टैंड पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि तभी भट्ठा मालिक ने अपने कई साथियों के साथ गाड़ी में उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया और उसे भट्ठे पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट। रकम देने की मांग करते हुए यातनाएं भी दी गई। उसकी जेब से 1200 रुपये की नकदी और अन्य कीमती कागजात भी छीन लिए हैं। जब उसकी पत्नी ने जिलाधिकारी को भट्ठा मालिक से बंधनमुक्त कराने की शिकायत की तो आरोपियों ने उसे बनत सड़क पर लाकर छोड़ दिया। उसने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि साजिद का मेडिकल करा दिया है। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।