{"_id":"5b5f52b54f1c1b6f548b7830","slug":"201532973749-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईयों ने घर में घुसकर युवक को लाठियों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाईयों ने घर में घुसकर युवक को लाठियों से पीटा
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक को लाठियों से पीटा
शामली। गांव बलवा में एक युवक पर उसके भाइयों ने घर में घुसकर लाठियों से पीट दिया। किसी तरह युवक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
क्षेत्र के गांव बलवा निवासी रिजवान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर में अकेला है तथा उसके हिस्से में पांच बीघा जमीन आती है। आरोप है कि उसके भाइयों की उसकी जमीन पर नजर है और वह जमीन हड़पना चाहते है। इसी के चलते वह उसे कई बार जमीन नाम करने की बात कह चुके हैं। आरोप है कि सोमवार को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान उसके भाई आए और उसके साथ कहासुनी प्रारंभ कर दी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठियों से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने रिजवान को लाठियों से बुरी तरह पीटा, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागा। पीड़ित सीधे कोतवाली में पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के मुताबिक मारपीट का मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।