{"_id":"5b58cc714f1c1bee748b5fb7","slug":"201532546161-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मुकदमो में नामजद ग्राम प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई मुकदमो में नामजद ग्राम प्रधान गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली खबर सहारनपुर के लिए
झिंझाना।
विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे गांव अलाउद्दीनपुर के प्रधान इतवारी को झिंझाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
झिंझाना थाना पुलिस ने मंगलवार रात मेरठ- करनाल हाईवे स्थित नीलकंठ ढाबे से ग्राम पंचायत पटनी परतापुर के वर्तमान प्रधान इतवारी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि जनवरी में एक गांव में एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश में इतवारी नामजद था। इसके अलावा तीतरो (सहारनपुर) पुलिस टीम ने मई 2018 में गांव अलाउदीनपुर में प्रधान इतवारी के भाई रंधावा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी थी। प्रधान इतवारी ने साथियों सहित पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमले में तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण पंवार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा करनाल (हरियाणा) सदर थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 में महिला से चेन लूटने के मामले में इतवारी और उसका भाई रंधावा आरोपी है।
बाइक असंतुलित होने से दो घायल
झिंझाना। करनाल हाईवे पर गांव पटनी सड़क में बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया गिरने से असंतुलित होकर गिर पड़े।
बुधवार को करनाल हाईवे स्थित गांव पटनी परतापुर पर बाइक पर जा रहे दंपति महबूब पुत्र मंगता निवासी मोहल्ला पीरजादगान कैराना अपनी पत्नी को साथ लेकर करनाल जा रहा था। सड़क में बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया गिरने से बाइक असंतुलित हो गई, जिस कारण बाइक गिर गई। इसके चलते दोनों को गंभीर चोटें आने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी झिंझाना भिजवाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि हाईवे में पहली बारिश के बाद कई फुट गहरे गड्ढे हो गए हैमें विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।