फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली पीएनबी की शाखा से कानपुर में पहुंचे जाली नोट

शामली पीएनबी की शाखा से कानपुर में पहुंचे जाली नोट

Tue, 10 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शामली पीएनबी की शाखा से कानपुर में पहुंचे जाली नोट
शामली। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से आरबीआई कानपुर में भेजे गए नोटों में से एक-एक हजार के पांच नोट नकली निकले। इसके बाद आरबीआई के अधिकारी की ओर से पत्र भेजकर कोतवाली शामली में मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नोटबंदी के बाद से बैंक शाखाओं में पड़ी पुरानी करेंसी को धीर-धीरे आरबीआई को भेजा रहा है। प्रबंधक दावा अनुभाग निर्गम विभाग कानपुर सत्य कुमार ने कोतवाली में पत्र के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मार्च से 13 मार्च के बीच कानपुर में शामली की पीएनबी की मुख्य शाखा से एक-एक हजार की पुरानी करेंसी भेजी गई थी। इनमें से पांच नोट नकली निकले। सत्य कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंग्रेजी शराब पकड़ी
शामली। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला बड़ी आल में युवक डिंपल को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 30 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन


हमला करने का आरोप लगाया
शामली। गांव लिलोन निवासी जैनेंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने चार दिन पूर्व उसकी पत्नी पर हमला कर दिया था। इसमें उसकी पत्नी घायल हो गई थी। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। एसपी ने मामले में कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed