फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध हालत में मदरसे का छात्र लापता

संदिग्ध हालत में मदरसे का छात्र लापता

Sun, 08 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मदरसे का छात्र लापता
कैराना। मोहल्ला पीरजादगान नवाब दरवाजा निवासी मुफ्ती मतलूबुर्रहमान ने तहरीर देकर बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र मिफ्तरहुर्रहमान नगर की जामा मस्जिद में स्थित मदरसे का छात्र है। गत 27 जून को वह घर से मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने के लिए गया था। उसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता ने बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


युवक से मारपीट कर किया घायल
कैराना।
क्षेत्र के बदलूगढ़ निवासी विजय ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह शुक्रवार को अपने पड़ोसी की बारात में तितरवाड़ा गया हुआ था। आरोप है कि वहां पर दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों ने मामूली कहासुनी होने पर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें उसका सिर फूट गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराकर उपचार दिलाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिता-पुत्रों सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना। गांव भूरा निवासी विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बृहस्पतिवार दोपहर उसके पिता बालेश अपने खेत पर पानी चलाने गए हुए थे। जहां पर उसके चाचा नरेश, नाथी व सेठपाल पुत्रगण उदल सिंह तथा प्रवीण व अनिल पुत्रगण नाथी ने पानी चलाने के विवाद को लेकर उसके पिता पर धारदार हथियार फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन झगड़ालुओं का शांतिभंग में चालान
कैराना। मोहल्ला पीजादगान निवासी कसीम उर्फ गुड्डू और आलम व इरफान निवासीगण मोहल्ला अंसारियान बेद्दोवाला कुआं रिश्तेदारी को लेकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें शांतिभंग की आशंका में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed