फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुकान से सामान चोरी करने का लगाया आरोप

दुकान से सामान चोरी करने का लगाया आरोप

Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दुकान से सामान चोरी करने का लगाया आरोप
शामली।
विज्ञापन

नाला पटरी पर स्थित एक दुकान से सामान चोरी कर भाग रहे एक छात्र को दुकानदार ने पकड़ लिया। खलीक नाला पटरी पर कपड़ों की दुकान करता है। मंगलवार दोपहर चार छात्र उसकी दुकान पर आए और उसको ट्रैक सूट दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान छात्रों ने एक ट्रैक सूट को अपने खाली बैग में छिपा लिया और चलने लगे। इस दौरान दुकानदार का ध्यान पड़ गया। दुकानदार ने रोका तो चारों छात्रा भागने लगे। दुकानदार ने छात्रों का पीछा करना शुरू कर दिया और शोर मचा दिया। इस दौरान एक छात्र को पकड़ लिया गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए छात्र के बैग से ट्रैक सूट बरामद हो गया। बाजार में हंगामा होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पीड़ित खलीक ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed