{"_id":"5a258c274f1c1b156b8ba394","slug":"201512410151-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह दबोचा, तीन बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह दबोचा, तीन बाइकें बरामद
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला(शामली)। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
रविवार की रात दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बस स्टैंड के पास थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एलम की ओर से आए दो बाइक सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस को देखकर उन्होंने रफ्तार तेज कर दी। पीछा करने पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में मालूम चला कि दोनों बाइक चोरी की है। यह गिरोह चोरी की गई बाइकों से पार्ट्स निकालकर बेच देते थे। बरामद दोनों बाइक हरियाणा राज्य से चोरी करके लाई गईं। वहीं, एक माह पूर्व गंगेरू रोड से इसी गिरोह ने बाइक लूटी थी, जिसे आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोबिन, नितिन और गुड्डू निवासी सरनावली तथा चौथा आरोपी पीयूष शामली के थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनेना का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए। सोमवार की दोपहर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।