{"_id":"59fa1fad4f1c1b6f548ba5b4","slug":"201509564333-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से पुत्र का रोका तो पिता के साथ की मारपीट, पिता ने चला दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से पुत्र का रोका तो पिता के साथ की मारपीट, पिता ने चला दी गोली
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)।
शराब पीने से मना करने पर नाराज बेटे ने पिता के साथ में गालीगलौज और मारपीट की। इससे आहत पिता ने बेटे पर गोली चला दी। गोली लगने से उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मंगलवार रात के समय अपने साथियों के साथ गांव की चौपाल पर बैठा हुआ शराब पी रहा था। इसी बीच वहां से युवक का पारिवारिक चाचा गुजर रहा था। उसने युवक को देखकर घर चलने के लिए कहा। उसने अपने चाचा से अभद्रता करते हुए घर जाने से मना कर दिया। चाचा ने पूरे मामले की शिकायत घर पहुंचकर युवक के पिता से की। देर रात युवक नशे की हालत में घर पहुंचा। इस पर पिता ने बेटे को फटकार लगानी शुरू कर दी। इस पर युवक ने अपने पिता के साथ गालीगलौज व धक्कामुक्की शुरू कर दी। पिता ने उसे घर से धक्के देते हुए बाहर निकाल दिया। नाराज पिता ने बेटे पर गोली चला दी। गोली युवक के शरीर को चीरते हुए निकल गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज पर गांव में अफरातफरी मच गई। गंभीर अवस्था में घायल युवक को मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत अभी चिंता जनक बनी हुई है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उनके पास ऐसे किसी मामले की कोई जानकारी नही है।