फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सट्टेबाज को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

सट्टेबाज को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सट्टेबाज को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
सट्टेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे में सट्टेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी के परिजनों ने पथराव करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उसको थाने से ही जमानत दे दी गई। थाने से जमानत देने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस को जन्नत कॉलोनी में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली थी। इसके चलते बुधवार रात कस्बा चौकी इंचार्ज बीएस रावत अपने साथ तीन कांस्टेबल को लेकर दबिश देने पहुंचे। वहां पहुंचते ही पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने मौके से सट्टे का हिसाब-किताब लिखी कॉपी, तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। इस पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस टीम को घेरकर आरोपियों की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के साथ गालीगलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया और टीम को दौड़ा लिया। उधर, पुलिस पर पथराव और मारपीट की सूचना पर कांधला थाने से अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वालों को दौड़ा लिया। आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। बाद में उसको थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

चर्चा बना रहा थाने से जमानत देना
बुधवार रात सट्टेबाजी के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया, लेकिन उसको छुड़ाने के लिए थाने पर उसके समर्थक सक्रिय हो गए। ताज्जुब है कि दबिश के दौरान पुलिस का घेराव हुआ और हमला किया गया। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों के समर्थकों के दबाव में आकर आरोपी युवक को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया। यह मामला दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। चर्चा है कि आरोपी को थाने से जमानत देने में एक दलाल के माध्यम से पुलिस ने सेटिंग कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ---
सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। आरोपी के परिवार की कुछ महिलाओं ने विरोध तो किया था, लेकिन पथराव की बात गलत है। आरोपी इमरान को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया है। - उमेश रोरिया, थानाध्यक्ष कांधला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed