{"_id":"5c869db7bdec22146d70682c","slug":"191552326071-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। ट्रेन में चेन स्नेचिंग और मोबाइल छीनने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सोमवार को थानाध्यक्ष डीके त्यागी ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव खंद्रावली गांव की पुलिया के निकट एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस की पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विक्रांत निवासी गांव खंद्रावली थाना कांधला बताया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के बारे में छानबीन की और उसका रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि वह ट्रेन में चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूटने की घटनाओं में शामिल रहा है। इनका पांच से छह लोगों का गिरोह ट्रेन में चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी पर बागपत में चेन स्नेचिंग के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनका पूरा गिरोह ट्रेन में और रेलवे स्टेशन पर स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।