फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एसडीएम से एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने की गुहार

एसडीएम से एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने की गुहार

Thu, 03 Jan 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने की गुहार
रंजिशन कुंडल झपटने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। एक महिला ने अपने पड़ोस की महिलाओं सहित तीन लोगों पर घर में घुसकर कानों से कुंडल झपटने और विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर दी कि वह बुधवार की सुबह अपने घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाली दो महिला एक व्यक्ति के साथ मिलकर उसके घर के अंदर घुस आई और रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसके कानों के कुंडल झपट लिए और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर चोरी व तोड़फोड़ करने का आरोप
कैराना। एक युवक ने परिवार के तीन लोगों पर बंद मकान में घुसकर लाखों रुपये के सामान चोरी करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। नगर निवासी हारून ने एसपी को भेजे गए पत्र में बताया 21 दिसंबर को वह पानीपत में किसी कार्य से गया हुआ था। आरोप है कि तभी उसके परिवार के व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपी उसे झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शांतिभंग में दो का चालान
कैराना। पुलिस ने गली में कपड़े रंगाई की भट्ठी को लेकर झगड़ रहे अनिल और ब्रजमोहन को शांतिभंग होने की आशंका के चलते पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed