फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 05 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। पथराव में कई लोग घायल हो गए।

मोहल्ला पंसारियान निवासी अमरनाथ ने कुछ दिन पूर्व मोहल्ले के ही बिजेंद्र से पांच हजार उधार लिए थे। आरोप है कि उधारी के लिए मांगने को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। आरोप है कि दोनों पक्षों को लड़ता देख मोहल्ले के लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की, तो बिजेंद्र पक्ष के लोगों ने मोहल्लेवासियों पर ही पथराव शुरू कर दिया। जिसमें अमरनाथ, पिरथी ओर राहुल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मोहल्लेवासियों ने कोतवाली पहुंचकर पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में धर्मपाल, बिंदर, संदीप, महेंद्र, सिनोद, धीरज, राजन, बोजा, सोनू, बेबी, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
मोहल्ला पंसारियान का मामला, पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed