{"_id":"5b940f00867a557eaf186c9e","slug":"191536429824-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। छात्र प्रियांशु हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भी कक्षा दस का छात्र है और गांव लिसाढ़ स्थित कॉलेज में पढ़ता है।
मंगलवार को कस्बा कांधला में हिंदू इंटर कॉलेज के पास छात्र प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फुगाना (मुजफ्फरनगर) के गांव डूंगर निवासी प्रियांशु कांधला कस्बा के नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके ताऊ मेनपाल की तरफ से कांधला थाने पर गांव सरनावली निवासी दो आरोपियों को नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रियांशु की हत्या कॉलेज के छात्रों की गुटबाजी और वर्चस्व की वजह से हुई थी। पुलिस ने दो दिन बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले की जांच में लिसाढ़ निवासी एक और छात्र का नाम प्रकाश में आया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात कांधला में बुढ़ाना मार्ग से आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सरनावली गांव का रहने वाला है तथा लिसाढ़ गांव स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड के दौरान वह आरोपी के साथ मौजूद था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।