फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिडौली के एक और व्यक्ति की हालत बिगड़ी

बिडौली के एक और व्यक्ति की हालत बिगड़ी

Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिडौली के एक और व्यक्ति की हालत बिगड़ी
शामली/झिंझाना। जहरीली शराब का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कमालपुर गांव के बाद हरिनगर बिड़ौली गांव निवासी एक और व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। उसकी आंख की रोशनी भी चली गई है। पुलिस ने उसको झिंझाना सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसको मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव कमालपुर में जहरीली शराब पीने की वजह से तीन दिन में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, कमालपुर गांव से खरीदकर पी गई शराब के कारण हरिनगर बिड़ौली निवासी मोहर सिंह की हालत बृहस्पतिवार सुबह को बिगड़ गई थी, जिसका करनाल स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार रात हरिनगर बिड़ौली गांव के ही सुखपाल (45) पुत्र गिरधारी ने परिजनों को बताया कि उसने भी कमालपुर गांव से तीन दिन पूर्व शराब खरीदकर पी थी। जिसके बाद उसको दिखाई देने बंद हो गया और हालत बिगड़ गई। सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। रात में ही सुखपाल को झिंझाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अभी करनाल में भर्ती हैं तीन लोग
गांव कमालपुर निवासी मोरध्वज और चंद्रपाल के अलावा हरिनगर बिड़ौली निवासी मोहर सिंह का करनाल स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, गांव कमालपुर निवासी महेंद्र सिंह, मामचंद, राजू, पप्पू, देशराज, सोहनवीर, प्रताप, रामगोपाल, रोशन, राजबीर, संजीव और बलबीर का मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार चला और हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गांवों में पुलिस ने बैठक कर मांगा सहयोग
चौसाना। अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के पुलिस गांव दर गांव मुनादी करा रही है और पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। चौसाना चौकी पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए गांव श्यामली-श्यामला और नयागांव में बैठक की। कार्यवाहक चौकी प्रभारी नफीस अहमद ने दोनों गांवों में बैठक करके लोगों से कहा कि अवैध रूप से शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवैध धंधे को करने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें। यह भी ध्यान रखें कि उनके आसपास कोई व्यक्ति अवैध शराब बेचने का कार्य तो नहीं करता है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शराब के अवैध धंधे में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस का सहयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed