फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फर्जी एसडीओ बनकर होटल मालिक से मांगे 25 हजार

फर्जी एसडीओ बनकर होटल मालिक से मांगे 25 हजार

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फर्जी एसडीओ बनकर होटल मालिक से मांगे 25 हजार
फर्जी एसडीओ बनकर होटल मालिक से मांगे 25 हजार
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। कस्बा जलालाबाद स्थित होटल पर एक युवक फर्जी एसडीओ बनकर उगाही करने पहुंच गया। होटल मालिक को धमकाते हुए बिजली चोरी का आरोप लगाया और 25 हजार रुपये की मांग की। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक पूर्व में एआरटीओ और ट्रेन में टीटी बनकर ठगी कर चुका है। नामजद तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी को तलाशने में लगी है।

जलालाबाद में एल्पाइन कॉलेज के सामने दिल्ली रोड पर पंजाब ढाबा है। होटल मालिक अब्दुल सलाम ने बताया कि एक युवक सोमवार शाम कार से होटल पर पहुंचा और मोबाइल से होटल की वीडियो बनाने लगा। युवक ने कहा कि मैं विद्युत विभाग का एसडीओ हूं। शिकायत मिली है कि होटल पर बिजली चोरी हो रही है। होटल पर कार्यरत युवकों से उसने कहा कि 25 हजार रुपये दे दो, मामला निपट जाएगा। होटल पर काम करने वाले युवकों ने कहा कि सुबह आ जाना, हम रुपयों का इंतजाम कर देंगे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक होटल पर पहुंच गया। वहां पर होटल मालिक अब्दुल सलाम ने युवक को पहचान लिया और डायल 100 पुलिस को कॉल कर दी। जब तक डायल 100 पुलिस पहुंची, तो उक्त युवक अपनी कार लेकर फरार हो गया। होटल मालिक अब्दुल सलाम ने थानाभवन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक थानाभवन कस्बा के मोहल्ला सैय्यदान का रहने वाला है। वह पूर्व में भी ट्रेन में टीटी बनकर और एआरटीओ बनकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि होटल मालिक की ओर से तहरीर मिली है, आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed