{"_id":"6b07224794543f827106e01e","slug":"laborer-killed-in-collision-with-unidentified-vehicle-driver-flees-from-chance-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158392-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक मौके से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक मौके से भागा
विज्ञापन
कैथल। गांव सेरधा के पास पूंडरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय मजदूर राम कुमार की मौत हो गई। हादसा 23 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। राम कुमार दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान पूंडरी की तरफ से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घायल राम कुमार को परिजन नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गांव सेरधा निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार में चाचा राम कुमार मेहनत-मजदूरी करते थे। 23 नवंबर की रात उन्हें सूचना मिली कि उनके चाचा का गांव के पास पूंडरी रोड पर हादसा हो गया है। राम कुमार गांव सेरधा में पूंडरी रोड स्थित परचून की दुकान से सामान लेकर वापस घर आ रहे थे। जब वह गांव में किताबा फौजी के मकान के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचे तो पूंडरी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। सुनील के अनुसार टक्कर लगने से राम कुमार सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े थे। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल कैथल लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी सुशील ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर राजौंद थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और मृतक के भतीजे सुनील के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एसपीओ जसबीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है।