फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ीमा विवाद की बैठक में लगा रहा प्रशासन, गेहूं की फसल काट ले गए हरियाणा वाले

ीमा विवाद की बैठक में लगा रहा प्रशासन, गेहूं की फसल काट ले गए हरियाणा वाले

Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
ीमा विवाद की बैठक में लगा रहा प्रशासन, गेहूं की फसल काट ले गए हरियाणा वाले
नीलामी की फसल काट ले गए हरियाणा के किसान
विज्ञापन

कैराना (शामली)।
हरियाणा और यूपी के अधिकारी समस्या का समाधान खोजने के लिए बैठक में विचार विमर्श करने में व्यस्त रहे। वहीं. हरियाणा के किसानों का दुस्साहस देखिए कि यूपी प्रशासन की ओर से नीलाम की गई 2.5 हेक्टेयर गेहूं की फसल चोरी से काट ली। बृहस्पतिवार को नीलाम की गई फसल को कटवाने पहुंचे प्रशासन को खेत खाली मिला।

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद में फंसी गांव मवी ग्राम पंचायत की 55 हेक्टेयर गेहूं की फसल को कुर्क कर लिया था। इसके दो दिन बाद ही हरियाणा के किसानों ने कुर्क फसल में से तीन हेक्टेयर फसल काट ली थी, जिस पर सर्वे लेखपाल ने हरियाणा के तीन किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। यही नहीं पिछले सोमवार को फसल नीलामी से एक दिन पहले भी हरियाणा के किसानों ने 49.2 हेक्टेयर फसल को काट कर यूपी प्रशासन को चुनौती दे डाली थी। इसके बाद लेखपाल ने दोबारा कैराना कोतवाली में हरियाणा के गांव रीशपुर के सात किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को कैराना तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने 55 हेक्टेयर में से बाकी बची 2.8 हेक्टेयर फसल को मवी के किसान दिलशाद के नाम 71 हजार रुपये में नीलाम कर दी थी। इसके बाद दिलशाद ने 10 हजार रुपये जमानत राशि के जमा कराए थे। बुधवार को यूपी प्रशासन सीमा विवाद पर वार्ता के लिए पानीपत पहुंचा, तो वही हरियाणा के किसान 71 हजार में नीलाम की गई बाकी 2.8 हेक्टेयर गेहूं की फसल को भी चोरी से काट कर ले गए। बृहस्पतिवार दोपहर तहसीलदार लेखपालों की टीम व पुलिस पीएसी बल के साथ नीलाम फसल कटवाने मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहा पर गेहूं का एक भी दाना बाकी नहीं बचा है। हरियाणा के लोग बाकी फसल भी काट कर ले गए, जिसके बाद यूपी प्रशासन हाथ मलता हुआ मौके से वापस आ गया। तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि पानीपत बैठक में तय हुआ था कि उक्त फसल को यूपी प्रशासन कटवाएगा, लेकिन हरियाणा के लोग सारी फसल को काट कर ले गए। जल्द ही जिलाधिकारी स्तर की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed