{"_id":"5acbb8ba4f1c1b5c6b8b4a03","slug":"191523300538-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के यहां चोरी के मामले में कई संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के यहां चोरी के मामले में कई संदिग्ध हिरासत में
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
चिकित्सक के यहां हुई चोरी के संबंध में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
चार दिन पूर्व कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी चिकित्सक पवन कुमार के बंद आवास का ताला तोड़कर बदमाशों ने वहां से 70 हजार की नगदी व चार लाख के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना के खुलासे के लिए पीड़ित ने व्यापारियों के साथ थाने पर पहुंचकर पुलिस से मुलाकात की थी। चोरी के खुलासे को लेकर देर रात पुलिस ने कस्बे के कई स्थानों पर दबिश देकर कुछ संदिग्ध लोगों को उठा लिया। पुलिस के अनुसार कुछ अहम सुराग हाथ लगने पर इन लोगों को हिरासत में लिया। मंगलवार को इन लोगों को निर्दोष बताते हुए दर्जन भर लोगों ने थाने पर पहुंचकर उन्हें छुड़ाने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस चोरी की वारदात को लेकर गंभीर है। दो टीम खुलासे को लकर काम कर रही है कुछ अहम सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।