{"_id":"5a638fc34f1c1b8d268b5807","slug":"191516474307-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरड़ फतेहपुर में युवक पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरड़ फतेहपुर में युवक पर घर में घुसकर हमला
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर में घुसकर मारपीट की, पुलिस कर रही मामले की जांच
थानाभवन (शामली)।
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में दलित परिवार के मकान में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना में एक युवक और महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव हरड़ फतेहपुर निवासी दलित परिवार के आकाश पुत्र रामकुमार ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी थी। इसी को लेकर गांव के ही राजपूत बिरादरी के कुछ लोगों ने शनिवार रात घर में घुसकर आकाश और अन्य लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में आकाश के अलावा घर में मौजूद रोशनी पत्नी पल्ला घायल हो गई। घायल आकाश के चाचा ने आरोप लगाया है कि फेसबुक अकाउंट पर पद्मावत फिल्म के संबंध में उसके भतीजे से टिप्पणी कर दी थी। इसी कारण उसके भतीजे पर हमला किया गया है। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद एंबुलेंस 108 बुलाकर आकाश और रोशनी को थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।