फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा आरोपी पकड़ा

जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा आरोपी पकड़ा

Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा आरोपी पकड़ा
कैराना (ब्यूरो)। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि नौ जून 2017 की रात मोहल्ला अफगानान में मदरसे से तराबिया पढ़ कर लौटते वक्त अफजाल को गोली मार कर घायल कर दिया था। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है। सोमवार को पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे तीसरे आरोपी मुनव्वर उर्फ मन्नु निवासी अफगानान को पानीपत रोड मदरसे के पास से गिरफ्तार करके चालान कर दिया। उधर, एसआई विकास कुमार ने बताया कि 2016 में गांव गंदराऊ में चार आरोपियों ने घर में घुसकर तमंचों के बल पर एक महिला के साथ दुराचार किया था। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे चौथे आरोपी आलमदीन निवासी राणा माजरा हरियाणा को शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed