{"_id":"59f4cd544f1c1bcf538b9976","slug":"191509215572-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव
गढ़ीपुख्ता। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में एक छात्र का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद में परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव दुल्लाखेड़ी निवासी परिवार को शनिवार सुबह घेर के पास ही स्थित पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पेड़ से उसका शव उतारा गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया। छात्र की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों के मुताबिक 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद वह नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। उधर, गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।