{"_id":"59c40a104f1c1b21688b5dfb","slug":"191506019856-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को छुड़ाने के लिए थाने में प्रेमिका ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी को छुड़ाने के लिए थाने में प्रेमिका ने किया हंगामा
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
प्रेमिका के साथ कमरे में मिले प्रेमी को परिजनों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, सुबह होते ही प्रेमिका ने थाने में जाकर जमकर हंगामा किया और प्रेमी को छुड़वा लिया। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थानाभवन के एक मोहल्ला निवासी युवक का अपने पड़ोस की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार की रात्रि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए युवती के कमरे में चला गया। अचानक युवती के परिजन जाग गए और दोनों को एक साथ देख लिया। परिजनों ने आरोपी प्रेेमी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने में ले आई। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही प्रेमिका अपने प्रेमी को छुड़ाने के लिए थाने में आ गई और हंगामा शुरू कर दिया। युवक को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। उधर, युवक और युवती अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण पुलिस ने गण्यमान्य नागरिकों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।