{"_id":"59bec4ea4f1c1b26688b529f","slug":"191505674474-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रहे मोपेड सवार व्यक्ति से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में जा रहे मोपेड सवार व्यक्ति से लूट
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/बाबरी।
शादी समारोह में जा रहे मोपेड सवार एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी लतीफ (55) मोपेड पर सवार होकर शनिवार शाम पांच बजे बुटराड़ा-सोंटा मार्ग से होते हुए बुढ़ाना शादी में जा रहा था। जब वह सोंटा मार्ग पर पहुंचा तो तीन बाइक सवार बदमाश उसको ओवरटेक कर आगे निकल गए और रुक गए। लतीफ के नजदीक आते ही तीनों बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए मोपेड रुकवा ली और उससे 12 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान अन्य राहगीरों को देख बदमाश सोंता मार्ग की ओर भाग गए। लतीफ ने घर लौटकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। रविवार को पीड़ित अपने पुत्र इमरान के साथ थाने में पहुंचा तहरीर दी।