{"_id":"59442df84f1c1b962b8b46c2","slug":"191497640440-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब... मेरी बेटी नहीं मिली तो कल लूंगा आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब... मेरी बेटी नहीं मिली तो कल लूंगा आत्मदाह
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पांच माह पूर्व अपहृत किशोरी का पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं आरोपी अब दूसरी पुत्री का भी अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि बेटी के बरामद न होने पर वह परिवार सहित आत्मदाह कर लेगा।
कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी जगपाल ने शुक्रवार को एसपी को शिकायत पत्र सौंपा। बताया कि 16 जनवरी 2017 को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री को गांव निवासी रेणू पुत्र तिलका, ओमीर, सीमा कार में डालकर ले गए। इस संबंध में कैराना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच माह बीतने के बाद भी आज तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
उधर, आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे तथा फैसला न करने पर दूसरी पुत्री को भी उठाकर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि उसकी पुत्री को बरामद नहीं किया गया तो वह परिवार सहित आत्मदाह कर लेगा।