फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल

Fri, 03 May 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर में माजरा रोड पर छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी की महिलाओं द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली क्षेत्र में माजरा रोड पर स्कूल आते जात समय एक युवक छात्रा को छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। बृहस्पतिवार को छात्रा जब स्कूल से लौट रही थी तो बाइक सवार युवक ने छात्रा से फिर छेड़छाड़ की। इस दौरान आसपास मौजूद परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सूरज का चालान कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को मौके से फरार युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा आरोपी के साथी युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ कर इस बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed