{"_id":"5b65ef4b4f1c1b827d8b6ad5","slug":"181533407051-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहजनी के संघर्ष में आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोहजनी के संघर्ष में आठ आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। गोवंश को डंडा मारने को लेकर हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
शुक्रवार को थानाभवन क्षेत्र के गांव सोहजनी डेरा निवासी यूनुस पक्ष और जय सिंह पक्ष में गोवंश को पीटने को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में संघर्ष हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर थानाभवन थानाध्यक्ष, सीओ और सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी पुलिस तथा पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे थे और स्थिति नियंत्रित की थी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने एक पक्ष से जय सिंह, इंदर, नरेश, अमर सिंह, कुलदीप, संदीप, राहुल व जयचंद तथा दूसरे पक्ष से यूनुस, शमशेर, आसिफ, जुबेर, अय्यूब, तरीखत, काला और याकूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने इनमें से एक पक्ष के इंदर, कुलदीप, राहुल व जयचंद और दूसरे पक्ष से जुबेर, तरीखत, काला व याकूब को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। उधर, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि नामजद फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।