फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाई पर ही लगाया चोरी का आरोप

भाई पर ही लगाया चोरी का आरोप

Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाई पर ही लगाया चोरी का आरोप
भाई पर ही लगाया चोरी का आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव ठिरवा निवासी शक्ति सिंह ने थाने में तहरीर दी कि उसके भाई का व्यवहार अच्छा नहीं है। आरोप है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनके छोटे भाई ने घर में रखी तीस हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। हिंड चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
छेड़खानी का विरोध किया तो भाभी को पीटा
थानाभवन, 30 अप्रैल
कस्बे के मोहल्ला निवासी युवक ने थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि वह प्रत्येक दिन काम पर चला जाता है। उसी दौरान उसका भाई उसके पीछे पत्नी के साथ छेड़खानी करता है। आरोप है कि सोमवार को फिर से भाई ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध किया तो आरोपी ने मां व बहन के साथ मिलकर उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

हादसे में महिला घायल
थानाभवन। सहारनपुर जिले बेहट निवासी उत्तम अपनी पत्नी सोनिया व दो बच्चों के साथ बाइक पर शामली के गांव खंद्रावली में आया था। लौटते समय जब सोनिया को नींद आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को उठाया। बाद में पुलिस के माध्यम से उसको अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का शांतिभंग की आशंका में चालान
थानाभवन। थाना क्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी एक महिला ने तीन दिन पहले थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहू लगातार उस पर जमीन नाम कराने का दबाव बना रही है और विरोध करने पर मारपीट करती है। पुलिस ने आरोपी महिला का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन। थानाक्षेत्र के गांव गौसगढ में रविवार को मेढ़ के विवाद को लेकर एक ही परिवार के श्यामपाल व रामकुमार के बीच मारपीट होने के बाद फायरिंग हो गई थी। फायरिंग में एक पक्ष से श्यामपाल व अमित व दूसरे पक्ष से नितिन गोली लगने से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि शीघ्र ही सभी नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed