फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सोलर लाईटों से बैटरे चोरी करने वाला दबोचा

सोलर लाईटों से बैटरे चोरी करने वाला दबोचा

Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाईटों से बैटरे चोरी करने वाला दबोचा
चौसाना (शामली)।
विज्ञापन

पथ प्रकाश के लिए लगाई गई सोलर लाइटों से बैटरियां चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।
चौसाना में पिछले कुछ दिनों से मुख्य मार्गों पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइटों से बैटरी चोरी हो रही थी। पुलिस चोरों को तलाशने में जुटी हुई थी। रविवार रात क्षेत्र में भडी यमुना बांध पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक पर पीछे बैठा युवक तो कूदकर फरार हो गया, लेकिन दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से दो बैटरी मिली। चौसाना चौकी के कार्यवाहक प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इकबाल पुत्र खलील सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला का रहने वाला है। मौके से फरार हुआ उसका साथी मोहसिन पुत्र जमील भी उसी गांव का है। पूछताछ में आरोपी इकबाल ने बताया कि उक्त दोनों बैटरी कुंडाकला गांव में लगी सोलर स्ट्रीट लाइटों से चोरी की थीं, जिन्हें हरियाणा में बेचने जा रहे थे। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी इकबाल को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed