फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार दिनों से अपहृत है किशोरी, पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज

चार दिनों से अपहृत है किशोरी, पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
चार दिनों से अपहृत है किशोरी, पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज
कैराना। इस्सोपुर टील के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 12 जनवरी को गांव के ही कुछ युवक एक किशोरी का अपहरण करके ले गए थे। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी युवक परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। किशोरी के पिता ने कांधला थाने पर तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांधला पुलिस कहती है कि गाड़ी किराये पर लेकर आ जाओ तब पुलिस तुम्हारे साथ चलेगी। ज्ञापन में किशोरी की बरामदगी और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर दलित चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कोरी, राम मेहर, शिवकुमार, मिठन लाल, दया राम, पूरण, सतपाल, ओमपाल, सुखबीरा, ईश्वर, पीतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed