फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवती की हालत गंभीर, आरोपी पकड़ से बाहर

युवती की हालत गंभीर, आरोपी पकड़ से बाहर

Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
युवती की हालत गंभीर, आरोपी पकड़ से बाहर
चौसाना (शामली)। युवती को जलाकर मारने की कोशिश करने वाले पांचों आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। उधर युवती को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को चौसाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में रंजिशन युवती को जलाकर मारने की कोशिश की गई थी। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद युवती के भाई ने चौसाना चौकी पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिश डाल रही है, लेकिन आरोपियों को कुछ पता नहीं चल रहा है। उधर युवती को गंभीर हालत के चलते युवती को दिल्ली के लिये रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौकी प्रभारी नेमचंद का कहना है कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed