{"_id":"598619364f1c1b91778b462c","slug":"181501960502-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे के खिलाफ लोगों ने की मुख्यमंत्री को शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे के खिलाफ लोगों ने की मुख्यमंत्री को शिकायत
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
सट्टे के अवैध कारोबार की कस्बे के लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। शिकायत के बावजूद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगों में रोष व्याप्त है।
बुधवार रात पुलिस ने नई बस्ती जन्नत कॉलोनी में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर एक मकान में दबिश दी थी, लेकिन वहां पर पुलिस को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा था। पुलिस की सख्ती के बाद परिवार के लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई थी। मामले की सूचना पर पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठी चार्ज करते हुए एक आरोपी इमरान को हिरासत में ले लिया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही थाने पर उसे छुड़ाने के लिए दलालों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी, यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। इससे गुस्साए कस्बे के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए पूरे मामले की मुख्यमंत्री से वीडियो और समाचार पत्रों की कटिंग के साथ सोशल मीडिया पर शिकायत की है।