फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन शिक्षिकाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

तीन शिक्षिकाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sat, 11 May 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
तीन शिक्षिकाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
तीन शिक्षिकाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली/बाबरी। जिले में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने के आरोपी तीन शिक्षिकाओं के विरुद्ध झिंझाना और बाबरी थाने में धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में दस्तावेज फर्जी मिलने पर एक सप्ताह पहले जिले की तीन शिक्षिकाओं और दो प्रधानाध्यापकों की सेेवा समाप्त की गई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने दो मई के आदेश में ऊन ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंदनपुरी में तैनात सहायक अध्यापिका सीमा, प्राथमिक विद्यालय सींगरा में तैनात सहायक अध्यापिका रविता, शामली ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करौंदा हाथी-2 की सहायक अध्यापिका रेनू धामा, कांधला ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार और प्राथमिक विद्यालय लिसाढ़-1 के प्रधानाध्यापक रोहित मलिक की सेवा समाप्त किए जाने की जानकारी दी थी। बीएसए के मुताबिक इन शिक्षकों पर बीएड की फर्जी/टेम्पर्ड अंकतालिका के आधार पर विभाग को धोखे में रखकर विभाग में नियुक्ति पाने का आरोप है। इस मामले में बीएसए ने शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्राप्त किए गए वेतन एवं भत्तों की रिकवरी हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को निर्देशित किया था। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद ने बताया कि बाबरी थाने पर खंड शिक्षा अधिकारी आरके वालिया की तहरीर पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय करौंदा हाथी-2 की शिक्षिका रेनू धामा के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी तरह झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि ऊन के खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिक विद्यालय चंदनपुरी की सहायक अध्यापिका सीमा, प्राथमिक विद्यालय सींगरा की सहायक अध्यापिका रविता के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्त पाने के आरोप में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, कांधला थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed