दो घरों से नकदी और जेवर चोरी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला इदरीश बेग बिहार कॉलोनी में शनिवार रात बदमाशों ने दो घरों से हजारों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। इदरीश बेग बिहार कालोनी निवासी जरीफ और साजिद अपने मकान का ताला लगाकर मजदूरी करने के लिये भट्ठे पर गए थे। शनिवार रात चोरों ने दोनों के मकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली। जरीफ के घर से आठ हजार की नकदी, सोने के कुंडल, बर्तन और साजिद के घर से छह हजार की नकदी, गैस सिलेंडर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह होने पर मोहल्ले के लोगों ने दोनों के मकानों के ताले टूटे देखकर फोन पर पीड़ितों को मामले की जानकारी दी। बाद में दोनों परिवारों के लोगों ने थाने पहुंचकर चोरी तहरीर दी।