{"_id":"5c13fb13bdec2253fa7b6e60","slug":"171544813331-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की क्वालिटी को लेकर किसानों व मिल प्रशासन में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने की क्वालिटी को लेकर किसानों व मिल प्रशासन में विवाद
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ऊन । क्वालिटी खराब बताकर गन्ना लेने से इंकार करने पर ऊन शुगर मिल में बखेड़ा हो गया। गुस्साए किसानों ने शुगर मिल बंद करा दी और जमकर हंगामा काटा। शाम को वार्ता को पहुंचे गन्ना विभाग और प्रशासनिक अफसरों के सामने ही वार्ता के दौरान किसान ,मिल अफसरों से भिड़ गए। जीएम केन (गन्ना विभागाध्यक्ष) ने अपने साथ मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कई किसानों के खिलाफ तहरीर दे दी है। उन्होंने अफसरों से भी साफ कह दिया कि जब तक मारपीट के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी मिल प्रशासन मिल नहीं चलाएगा। देर रात तक प्रशासनिक और गन्ना विभाग के अफसर ऊन में ही डटे थे।
ऊन शुगर मिल के जीएम केन अनिल अहलावत के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को गागैर निवासी एक किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर आया था। क्वालिटी चेकर ने टोकन बनने से पहले ही गन्ने की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर उसे साफ करके लाने का सुझाव दिया। आरोप है कि उक्त किसान ने वहां स्टाफ को तमंचा निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उक्त किसान ने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रालियों को तौल के आगे अड़ा दी और तौल के साथ मिल को बंद करा दिया। सुबह चार बजे मिल प्रशासन ने मिल को किसी तरह चालू किया, लेकिन बाद में उक्त किसान ने अफवाहें फैलाकर कई किसानों को बुला लिया और मिल को फिर बंद करा दिया गया। जीएम के अनुुसार इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई। इससे गुस्साए किसान भी मिल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए मिल गेट पर धरना देकर बैठ गए। किसानों का आरोप था कि मिल स्टाफ ने अभद्रता की।
विवाद बढ़ता देेख शाम को डीसीओ अनिल भारती, एसडीएम ऊन केपी तोमर, ऊन चौकी पुलिस के साथ मिल गेट धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। मिल के जीएम केन अनिल अहलावत और अन्य स्टाफ को भी वहीं वार्ता को बुला लिया गया। जीएम केन के अनुसार वार्ता के दौरान कुछ किसानों ने अफसरों के सामने ही उन पर हमला कर दिया। वे जान बचाकर मुख्य गेट से अंदर की ओर भागे तो उनके पीछे दौड़े कुछ लोगों ने फिर से हमले की कोशिश की।
विज्ञापन
वेल्डिंग मशीन खींचकर मिल गेट सील करने की कोशिश
जीएम केन का आरोप है कि कुछ बाहरी तत्वों ने मिल परिसर की वेल्डिंग मशीन को जबर्दस्ती खींचकर शुगर मिल के गेट को सील करने की कोशिश की गई। मिल परिसर में क्षति की गई। इस घटना से मिलों के सुरक्षा कर्मियों और अन्य स्टाफ में सुरक्षा का माहौल है। जीएम केन ने पांच लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर आरोप लगाकर झिंझाना पुलिस को तहरीर दी है।
सीडी के साथ दिए साक्ष्य
ऊन। जीएम केन अनिल अहलावत के अनुसार मेरे साथ मारपीट और जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना से स्टाफ डरा हुआ है। एक व्यक्ति की वजह से ये सब हुआ है। उसी ने अफवाह फैलाकर अराजक तत्वों को बुलाकर बवाल कराया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। साक्ष्य के रुप में पुलिस को नौ सीडी भी उपलब्ध कराई हैं।
शामली। इस घटना के बाद जीएम केन आदि मिल का स्टाफ डरा हुआ है। उन्होंने साफ कह दिया है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो जाता जब तक वे मिल नहीं चलाएंगे। जीएम केन अनिल अहलावत ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मामले को सुलझाने की कोशिश हो रही है। - अनिल भारती जिला गन्नाधिकारी शामली