फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कच्ची शराब बेचने के आरोप में पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी गिरफ्तार

कच्ची शराब बेचने के आरोप में पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी गिरफ्तार

Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब बेचने के आरोप में पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी गिरफ्तार
कच्ची शराब बेचने के आरोप में पूर्व प्रधान और उसकी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन।
कमालपुर गांव जहरीली शराब से हुई मौत के बाद शराब माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान में रोजाना नए नाम शराब बेचने वालों के सामने आ रहे हैं। रविवार को थानाभवन थाना पुलिस ने नोजल गांव के पूर्व प्रधान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को नोजल गांव में पूर्व प्रधान भोपाल के यहां छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 16 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली। साथ ही पुलिस ने मौके से पूर्व प्रधान भोपाल और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गांव कमालपुर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद पुलिस अब तक क्षेत्र से कच्ची शराब बेचने के मामले में करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी अभियान जारी है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो अवैध रूप से शराब अथवा मादक पदार्थ बेचने के कार्य में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed