{"_id":"5b69f12e4f1c1bb8538b765e","slug":"171533669678-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना कस्बा में एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि छह तमंचों के अलावा बनाने उपकरण भी बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी पूर्व में भी कई बार अवैध रूप से तमंचे बनाने के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कैराना कस्बे के मोहल्ला रेतावाला में तमंचा फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली थी। इसके चलते कैराना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को संयुक्त रूप से कार्रवाई में लगाया गया। सोमवार की रात मोहल्ला रेतावाला में सोम्मा पुत्र नरसिंह के मकान पर छापा मारा गया। वहां से वकील पुत्र यूनुस निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई (कैराना), अय्यूब पुत्र सबदर निवासी मोहल्ला पट्टी चौधरान छपरोली (बागपत) और गुल्लू उर्फ इदरीश पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला प्रेम नगर कस्बा एलम (कांधला) को गिरफ्तार किया गया। मौके से 315 बोर के छह तमंचों के अलावा बनाने में प्रयुक्त होने वाली ड्रिल मशीन, दो बांक, लोहे की नाल सहित अन्य उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुल्लू उर्फ इदरीश पूर्व में भी तमंचे बनाकर बेचने के आरोप में दो बार गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक तमंचा दो से तीन हजार रुपये में बेचते थे। हरियाणा और यूपी के कई जिलों में तमंचे बेचते रहे हैं। इस गिरोह की धरपकड़ में कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, स्वाट टीम से उपनिरीक्षक सुनील कुमार, एचसीपी योगेंद्र सिंह राणा, दुर्बेश डबास, कांस्टेबल विकास पूनिया, हातम सिंह, नितिन मलिक, अंकुश गौदारा और नरेश कुमार शामिल रहे।
किरायेदारी की आड़ में चल रहे अवैध धंधे
कैराना में मकान किराये पर लेकर अवैध धंधे करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने एक ऐसा गिरोह दबोचा था, जो शामली के साथ ही आसपास के कई जिलों में चोरियां करता था। उस गिरोह के सदस्यों ने भी कैराना के एक मोहल्ले में मकान किराये पर ले रखा था। दिखाने के लिए वह मजदूरी करते थे, लेकिन रात में घरों में चोरियां करते थे। इस गिरोह में शामिल महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।