फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पांथुपरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पांथुपरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पांथुपरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पांथुपुरा में कच्ची शराब नहीं बिकने देंगे
विज्ञापन

चौसाना। पांथुपूरा के ग्रामीणों ने गांव में बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ गांव में पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत पर गांव में कच्ची शराब बिकने नहीं देंगे। शराब के कारण ही युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
चौसाना के गाव पांथुपूरा में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया था, लेकिन आरोपी ग्रामीणों को धक्का देकर फरार हो गया था। आरोप है कि शराब विक्रेता ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस पर आरोप है कि आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षुब्ध ग्रामीण मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा से मिलकर अवैध शराब बिक्री का विरोध किया। ग्रामीणों की शिकायत को सुनकर चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया। पुलिस ने गांव के लोगों से मिलकर ग्रामीणों को नशाखोरी के बारे में जागरूक करने के लिये सहयोग की मांग की। इस पर गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया और पंचायत मेेें चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कर्म सिंह,जयपाल, ओमपाल,अशोक, पिंका, विनोद प्रधान, जनेश्वर औप गुरमैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पांच पेटी कच्ची शराब पकड़ी
कैराना। यमुना पुल पुलिस चौकी पर मंगलवार की शाम पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को हरियाणा की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, तो चालक कार को दूर ही रोककर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाश ली तो उसमे से पुलिस को पांच पेटी देशी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed